शिमला। विमल नेगी प्रकरण के बाद पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले एसपी संजीव कुमार गांधी को हटाने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया और सुदेश धरने पर बैठे। कर्मचंद भाटिया ने कहा कि संजीव गांधी ने जिला शिमला में नशा माफिया खासकर चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इससे उन्होंने जिले की युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाया है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार को उन्हें वापस एसपी शिमला के पद पर लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द अपना फैसला नहीं बदला और छुट्टी पर भेजे आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी को वापस नहीं बुलाया तो आम लोगों के साथ मिलकर इसके विरोध में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। कहा कि विमल नेगी प्रकरण एक दुखद घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संवाद