फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भाजपा में शामिल निर्दलीय विधायकों पर करें कार्रवाई, नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र

Fri, 08 Jul 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष ने इससे पहले भी अध्यक्ष को इन सदस्यों को विधानसभा से निलंबित करने के लिए पत्र लिखा था। पत्र में मुकेश ने लिखा है कि इन दोनों सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव से पहले अयोग्य करार दिया जाए। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति के चुनाव से पहले दलबदल कानून के तहत इन पर कार्रवाई की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने इससे पहले भी अध्यक्ष को इन  सदस्यों को विधानसभा से निलंबित करने के लिए पत्र लिखा था। 

विज्ञापन

पत्र में मुकेश ने लिखा है कि इन दोनों सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव से पहले अयोग्य करार दिया जाए।

उन्होंने इस मामले पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है। पत्र में लिखा है कि वर्ष 2017 में प्रकाश राणा जोगिंद्रनगर और होशियार सिंह देहरा विधानसभा क्षेत्रों से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनकर आए हैं। दोनों सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कि या जाए। दोनों सदस्यों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विश्वास तोड़ा है। अब देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। दोनों सदस्यों ने देश के संविधान और दलबदल कानून का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें