फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों में हिमाचल पहुंचे थे कोरोना पॉजिटिव तीन जमाती, यात्रियों को खिलाई थी मिठाई

Mon, 06 Apr 2020 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)/ शिमला
विज्ञापन
नालागढ़ में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की जिन दो बसों में कोरोना के तीन पाजिटिव तब्लीगी जमात के लोग थे, उनमें चालकों-परिचालकों सहित 178 लोगों ने सफर किया है। एक बस दिल्ली से नालागढ़ तो दूसरी नालागढ़ से आगे ऊना होते हुए हमीरपुर तक गई है। एक बस में खाना खाने के दौरान तब्लीगी जमात के लोगों ने यात्रियों को प्रसाद के रूप में पेठा भी बांटा है। 18 मार्च सुबह 7:30 बजे एक बस एचपी-93-0564 चली और नालागढ़ में 4:00 बजे पहुंची। दूसरी 18 मार्च की शाम सवा नौ बजे चली और 19 मार्च की सुबह 4:30 बजे नालागढ़ पहुंची। इस दौरान इन बसों में 178 यात्री चढ़े और उतरे। निगम की दोनों बसों में छह चालक और परिचालक भी थे।

विज्ञापन


नालागढ़ तक आई बस में एक चालक, एक परिचालक था जबकि हमीरपुर वाली बस में दिल्ली से एक चालक-एक परिचालक आया। नालागढ़ से आगे इस बस को एक अन्य चालक और परिचालक ले गया।एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी के मुताबिक दिल्ली से आई एचपी-93-0564 बस में चालक-परिचालक समेत 53 लोग सवार थे। इनमें बद्दी के 14 और नालागढ़ के 35 लोग सवार थे। दूसरी बस एचपी-12-0446 में चालकों-परिचालकों सहित 125 लोगों ने सफर किया है। यह बस हमीरपुर तक गई। इस बस में बद्दी के 24, नालागढ़ के 45, ऊना के 12 और हमीरपुर के 33 लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने इन लोगों की संबंधित क्षेत्रों को सूचना भेज दी है।

दिल्ली से सरकारी बसों में आने वाले यात्री खुद को क्वारंटीन करें। कोरोना के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। - सीताराम मरडी, डीजीपी 

विज्ञापन

नालागढ़ सहित 27 पंचायतों को सीलबंद किया गया

नालागढ़ में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नालागढ़ शहर से 900 मीटर दूर तब्लीगी मरकज में ये जमाती ठहरे थे। इसके बाद इन्हें शहर से डेढ़ किमी दूरी पर क्वारंटीन केंद्र श्रमिक छात्रावास में रखा गया है। तब्लीगी जमात में यूपी के गाजियाबाद से आए 43 लोगों में से इनके प्रमुख की दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के पास मोबाइल लोकेशन मिली है। इन लोगों ने उपमंडल के कई क्षेत्रों में संपर्क किया है। वहीं, हेलमेट निर्माता कंपनी में भी कामगार दिल्ली से आए लोगों के संपर्क में आए हैं।

इन्हें क्वारंटीन किया गया है। नालागढ़ शहर सहित 27 पंचायतों को सीलबंद किया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि जो भी सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते पाया गया, उसके खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन

बद्दी में विरोध के बाद नप ने बदले दो क्वारंटीन सेंटर

 वहीं, नगर परिषद बद्दी के नंबर दो और नौ में बनाए क्वारंटीन सेंटर में प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। यहां सेंटर बाने पर लोगों के ऐतराज के बाद प्रशासन ने सेंटर को दूसरी जगह बदल दिया है। रविवार शाम को नप बद्दी वार्ड नंबर-दो के स्कूल में बनाए क्वारंटीन सेंटर के पास अचानक लोग एकत्रित हो गए और इसे यहां से शिफ्ट करने की मांग करने लगे। वार्ड नंबर नौ में भी लोगों ने सेंटर को बदलने के लिए कहा।

स्थिति को देखते हुए तहसीलदार बद्दी और बद्दी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा का कहना है कि लोगों के विरोध के चलते इन दोनों क्वारंटीन सेंटर अब बद्दी सनसिटी मार्ग पर इंडोर स्टेडियम में बनाए शिफ्ट कर दिए हैं। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें