शिमला। हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है। यह शिविर 17 जनवरी तक चलेगा। सूरत और इंदौर में होने वाली चैंपियनशिप में पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कैडेट और सब जूनियर खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। शिविर का नेतृत्व राष्ट्रीय खेल संस्थान से प्रशिक्षित कोच अभय लखनपाल कर रहे हैं।टेबल टेनिस एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व पदाधिकारी वाईपी राणा ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कीं। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, रणनीतिक ज्ञान और मानसिक रूप से दक्ष बनाना है। अंडर-11 बालिका वर्ग टीम में गीतांजलि और आहना, अंडर-11 बालक वर्ग में अदवय और आरव शामिल हैं। अंडर-13 बालिका वर्ग में अद्विका, मिष्ठी और सुहाना, अंडर-13 बालक वर्ग में आयान और अंशवीर का चयन हुआ है। अंडर-15 बालिका वर्ग में सिमरन और रुद्रांशी और अंडर-15 पुरुष वर्ग से युग, राघव और नेवद्यम चयनित हुए हैं। महिला सीनियर टीम में दिशिता, भाग्य, सौम्या और रुद्रांशी शामिल हैं। प्रेस सचिव सुदीप महाजन ने यह जानकारी दी। संवाद