फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में टेबल टेनिस चैंपियनशिप का कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप का कैंप शुरू हुआ। इसमें इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से चयनित एचपीयू की टीम के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह कैंप इंदिरा गांधी खेल परिसर के एनआईएस कोच अभय लखनपाल की निगरानी में चल रहा है। यह कैंप 6 से 10 दिसंबर तक पुरुषों के लिए चलेगा। इसमें इन्हें खेल की बारिकीयां बताई जाएंगी। इसमें आर्यन कौंडल, जतिन वर्मा, वर्धन शर्मा, सक्षम और साहिल भाग ले रहें हैं। चैंपियनशिप 12 से 16 दिसंबर तक पंजाब स्थित चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा में खेली जाएगी। खेल परिसर में 10 से 15 दिसंबर तक चयनित महिलाओं के लिए कैंप लगेगा। इसमें उर्वशी शर्मा, भाग्य गुलेरिया, रिद्धिमा, अंजलि और अंशिका भाग लेंगी। इनके मुकाबले चितकारा विश्वविद्यालय राजपूरा में 17 से 21 दिसंबर तक होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें