फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से बाहर किए जाएं चापलूस, बूथ स्तर पर हो चुनाव: वीरभद्र सिंह

Fri, 15 Jun 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव होने चाहिए। उन्होंने पार्टी के भीतर लोकतंत्र की वकालत करते हुए प्रदेश संगठन को आड़े हाथों लिया। कहा कि आज संगठन में ऊपर से नीचे तक चापलूस भरे पड़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में बैठकर पदाधिकारी मनोनीत किए जा रहे हैं, जबकि संगठन में सभी पदाधिकारी लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आने चाहिए।

वीरभद्र सिंह वीरवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाड़ीधार में बाड़ेश्वर मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जिनका कांग्रेस विचारधारा से दूर-दूर तक नाता नहीं है।

उन्होंने संगठन की कार्यशैली पर तंज कसा कि जी हुजूरी करने वालों को पार्टी में पद दिए जा रहे हैं। कहा कि किसी भी संगठन की उन्नति के लिए लोकतंत्र आवश्यक होता है। विधानसभा चुनावों के दौरान जो सदस्यता की गई थी, उनमें से आधे की सदस्यता रद्दी की टोकरी में फेंक दी गई।
विज्ञापन


केवल चापलूसी करने वालों को संगठन में जगह दी गई। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं तथा मरते दम तक कांग्रेस में रहेंगे। वे 25 वर्ष की उम्र में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सांसद बने तथा तब से लेकर आज तक पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान रमेश ठाकुर, संजय ठाकुर, डीडी शर्मा, नीलम रघुवंशी, निर्मला देवी, कृष्ण लाल वर्मा, सावित्री गुप्ता और किरपा राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें