फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू-मजठाई की स्वाति बनी सहायक आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाइड सर्विस की परीक्षा की पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटी पंचायत टुटू-मजठाई के भरयाल गांव की बेटी स्वाति ने राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश संबद्ध सेवाएं (एचपीपीएससी अलाइड सर्विस) की परीक्षा पास की है। इससे पूरी पंचायत में खुशी की लहर है। परीक्षा पास करने के बाद अब स्वाति का चयन सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी पद के लिए हुआ है। स्वाति ने आईएसएस की प्रारंभिक परीक्षा भी पास की है और अब मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही है। वर्तमान में वह अपने पिता ईश्वर दास के साथ दिल्ली में रह कर प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनैतिक शास्त्र में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है। स्वाति की माता सीमा देवी गांव में गृहिणी हैं तथा कृषि कार्य करती है। पंचायत टुटू-मजठाई के प्रधान उत्तम कश्यप ने स्वाति और उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तम कश्यप ने बताया कि स्वाति की इस उपलब्धि पर पंचायत के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई संदेश साझा किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें