फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन योजना के तहत यहां शुरू होगा 20 करोड़ का प्रोजेक्ट

Mon, 20 Aug 2018 10:31 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पर्यटन विस्तार के लिए चलाई गई स्वदेश दर्शन योजना के तहत राजधानी शिमला के पास कालका-शिमला नेशनल हाईवे के किनारे क्यारीघाट में बीस करोड़ का प्रोजेक्ट शीघ्र शुरू होगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण और शिक्षा हब के पास यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


क्यारीघाट में एचपीटीडीसी का पुराना होटल तोड़कर नए परिसर का निर्माण होगा। हिमाचली शैली में परिसर का निर्माण किया जाना है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के क्यारीघाट स्थित वर्षों पुराने होटल को तोड़कर नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

केंद्रीय वित्तीय सहायता से क्यारीघाट में स्वदेश दर्शन योजना के तहत परिसर के निर्माण के लिए टेंडर भी दे दिए हैं। बताते हैं कि प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले  परिसर में नौ सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था पर्यटन विभाग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परिसर में कनवेंशन हाल तैयार किया जाएगा और यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे। कालका-शिमला नेशनल हाईवे के किनारे वर्तमान में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। क्यारीघाट और आसपास का क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। परिसर में 35 आलीशान कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है।

राज्य के पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश कंवर ने बताया कि इस परिसर के बनने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे के किनारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजनों की सुविधा होगी। इस परिसर के आसपास  शिक्षा हब भी है और कई शिक्षण संस्थान, निजी विश्वविद्यालय भी हैं। इन संस्थानों के सेमिनार और सम्मेलन आयोजित हो सकेंगे। इसे संचालित करने का जिम्मा एचपीटीडीसी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें