आईटीआई मंडी में प्रदेशभर के आईटीआई पास युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। 21 दिसंबर को यहां नामी वाहन निर्माता कंपनी रोजगार प्रदान करेगी। 18 से 23 वर्ष तक के आईटीआई पास युवा इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को 12900 रुपये मासिक वेतन देगी।
सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड 21 दिसंबर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कंपनी सौ योग्य उम्मीदवारों को रोजगार देगी। कंपनी 55 फीसदी अंकों से दसवीं और 60 फीसदी अंकों से आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में पास हुए युवाओं को नौकरी देगी। अभ्यर्थी का मैट्रिक परीक्षा रेगलुर पास होना अनिवार्य है। प्राइवेट दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के योग्य नहीं माने जाएंगे।
कैंटीन, वर्दी, साप्ताहिक अवकाश, यातायात की सुविधा भी मिलेगी
इंटरव्यू में युवाओं को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से गुजरना होगा। कंपनी फिटर, टर्नर, मोटर मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूल, डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसर ऑपरेटर ट्रेड होल्डर युवा इस कैंपस इंटरव्यू में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को अनुबंध के आधार पर नौकरी प्रदान करेगी।
इसके अलावा कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को कैंटीन, वर्दी, साप्ताहिक अवकाश, यातायात की सुविधा भी मिलेगी। युवाओं को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाने होंगे। आईटीआई मंडी के प्लेसमैंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अनुबंध के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेगी।