फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी में शिमला की सुषमा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट दे किया सम्मानित
विज्ञापन

जोनल स्तर पर हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्राकृतिक खेती के उत्पादों और तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जोनल स्तरीय प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) शिमला की सुषमा चौहान ने पहला स्थान हासिल किया है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 5 नवंबर को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस दौरान प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों और तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें हिमाचल के अलावा पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में शिमला केंद्र की ओर से शामिल हुईं सुषमा चौहान ने अपने प्रदर्शन से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया और जोनल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इनकी इस उपलब्धि को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में केवीके शिमला के प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें