फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे बोलेः वीरभद्र नर्म दिल इंसान, कभी-कभी हो जाते हैं खफा

Wed, 27 Sep 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन में मतभेद अब पुरानी बात हो गई है। मौजूदा दौर में कांग्रेस में किसी तरह का गतिरोध नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को इस बाबत कह दिया है कि वे इस तरह की कोई टिप्पणी न करें, जिससे मतभेदों की बात सामने आए। मंगलवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिंदे ने कहा कि कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आ रही है। 
  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव हो रहे हैं और पार्टी अच्छे अंतर से मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कभी गुस्सा कर जाते हैं, लेकिन अंदर से वह एक नर्म दिल इंसान हैं। उनके जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री हिमाचल के इतिहास में नहीं हुआ। शिंदे की जनसभा में ऊना सदर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के टिकार्थियों ने खूब शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
  शिंदे ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे टिकट सौंपेगी उसके साथ आपसी मतभेद भुलाकर मिशन रिपीट फतह करना है। इस मौके उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी सहित सतपाल रायजादा, दीपक लठ व करुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

सौभाग्य योजना के नाम पर मोदी ने छोड़ा नया जुमला
इससे पूर्व ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को जुमलों के सिवाय कुछ नहीं दिया। चुनाव से पहले हर भारतीय के खाते में 15 लाख आने की बात कह आम लोगों को भ्रमित किया। अब सौभाग्य योजना के नाम पर हर घर को बिजली देने का नया जुमला मोदी ने छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आज कहीं विकास के पथ पर अग्रसर है तो यह कांग्रेस के सत्तर साल के कार्यकाल की देन है। लेकिन मोदी महज तीन साल की सरकार में इस सब का श्रेय लेना चाहते हैं। शिगूफों से सरकार नहीं चलती। कांग्रेस ने देश को बड़ी परियोजनाएं दी हैं, जिनकी वजह से देश अग्रणी पायदान पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें