फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर लगेगा सबसे पहले एस्केलेटर, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शिमला शहर में एस्केलेटर लगाने के लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। अहमदाबाद से पहुंची टीम के साथ निगम ने मालरोड और लोअर बाजार में दो स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। रोटरी टाउन हाल के समीप मालरोड को लोअर बाजार से जोड़ने वाली सीढ़ियों और टनल से मालरोड तक बने रास्ते को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गई है। एक्सपर्ट की टीम ने इन दोनों जगहों पर पहले एस्केलेटर लगाने को लेकर रिपोर्ट दी है। आने वाले दिनों में कुछ और जगहों को चिन्हित किया जाएगा। निगम के अनुसार अहमदाबाद की यह टीम आईपीएच विभाग के कार्यालय में लिफ्ट लगाने का काम भी कर चुकी है। निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता का कहना है कि टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है। अभी अक्तूबर तक अंतिम सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसके बाद इसके टेंडर किए जाएंगे। अगले साल एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। 2905 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 22 एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की योजना है। इस पर 212 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

ऐसे बनेंगे एस्केलेटर, जनता को मिलेगी सुविधा
योजना के अनुसार सबसे पहले लोअर बाजार को मालरोड से जोड़ने की योजना है। इसी एरिया में लंबी सीढ़ियां हैं जिनसे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बाजार में भीड़ को देखते हुए लोअर बाजार से मालरोड तक एक ही लंबा एस्केलेटर नहीं लगेगा। इसके लिए एक लंबी सीढ़ी पर तीन से चार एस्केलेटर लगेंगे। इनसे अंदर बाहर निकलने के लिए भी बीच में प्वाइंट बनाए जाएंगे। एस्केलेटर के इस्तेमाल पर शुल्क लगेगा या नहीं, इस पर भी जल्द फैसला लिया जाना है। गौरतलब है कि निगम इससे पहले भी शहर में एस्केलेटर लगाने की योजना बना चुका है। लेकिन पैसों की कमी के कारण यह योजना फेल हो गई थी। देखना होगा कि इस बार स्मार्ट सिटी का सपना सच होता है या नहीं।
सर्वे शुरू, जल्द बनेगी अंतिम रिपोर्ट
शहर में एस्केलेटर लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी के तहत जिन 24 प्रोजेक्टों को पहले शुरू किया जा रहा है, उनमें एस्केलेटर भी शामिल हैं। सर्वे पूरा होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज राय, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें