फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज में खुलेगा सर्विलेंस सेंटर, सुधरेगी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कोविड और पीलिया जैसी महामारी पर निगरानी के लिए शहर के बालूगंज में मेट्रोपॉलिटन सर्विलेंस यूनिट स्थापित होगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है। राजधानी की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए बजट में कई नए प्रावधान किए हैं। शहर के बाजारों में रात के समय होने वाली सफाई व्यवस्था जारी रहेगी। सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए शहर में सफाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। नगर निगम लोगों के घर-घर जाकर क्यूआर कोड लगाएगा। सफाई कर्मचारियों को रोजाना घर पर जाकर कूड़ा लेेते वक्त यह कोड स्कैन करना होगा। इससे निगम को पता रहेगा कि कर्मचारी रोज कूड़ा उठाने जा रहे हैं या नहीं। छोटा शिमला की तर्ज पर शहर में तीन नए आरआरआर सेंटर खुलेंगे जहां लोग इस्तेमाल किए गए कपड़े, जूते, किताबें, बर्तन आदि दे सकेंगे। गरीब लोग इन केंद्रों पर आकर इन्हें निशुल्क ले सकते हैं। भरयाल में बायोमैथीनेशन प्लांट लगाया जाएगा। इससे गीले कचरे से भी बिजली पैदा करने की क्षमता बढ़ेगी। तीन करोड़ रुपये से इंटीग्रेटिड स्मार्ट सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें कचरा प्रबंधन और निगम के वाहनों को लेकर प्रावधान होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें