फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्लस शिक्षक होंगे शिफ्ट, तबादलों पर रोक का नहीं पड़ेगा असर

Sun, 12 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
11 जिलों में युक्तिकरण कर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरकार के शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगाने के आदेश का प्रारंभिक कक्षाओं में चल रहे शिक्षकों के युक्तिकरण पर असर नहीं पड़ेगा। सरप्लस शिक्षकों को शिफ्ट करने की सरकार ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन


11 जिलों में युक्तिकरण कर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार के आदेशानुसार सरप्लस शिक्षकों को स्थानांतरित करने का फैसला लिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि युक्तिकरण को सरकार ने मंजूरी दी है। इसके चलते ही सरप्लस शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के 11 जिलों के प्राथमिक स्कूलों में तैनात 1100 सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार से मंजूरी लेने के बाद सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। - फोटो : Demo pic
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार से मंजूरी लेने के बाद सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं। छात्रों की संख्या के अनुपात से शिक्षकों की तैनाती की गई है।

सरप्लस शिक्षकों को स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सरप्लस शिक्षकों के तबादले करने को मंजूरी दी है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्कूलों में बीते लंबे अरसे से अपने प्रभाव के चलते डटे शिक्षकों को ट्रांसफर किया जा रहा है।

यह है शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात
विद्यार्थी                शिक्षक
1 से 60                2
61 से 90              3
91 से 120            4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें