शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सतीश शर्मा और अन्य स्टाफ के सदस्यों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि देकर याद किया। खेल मुकाबलों के विजेताओं में बैडमिंटन के मिक्स और युगल मुकाबलों में सुरेंद्र चौहान और श्वेता शर्मा ने पहला, मुनीत लखनपाल और सुनीता ने दूसरा स्थान पाया। पुरुषों के युगल मुकाबलों में सुरेंद्र चौहान और रोहित मोक्टा विजेता और विक्रम भारद्वाज तथा सतीश शर्मा उपविजेता रहे। मेन्स सिंगल में अनुपम वर्मा ने पहला और सुरेंद्र चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद