डीजीपी बदलने को लेकर चर्चा पहली बार शुरू नहीं हुई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले बुलाए गए संजय कुंडू के प्रदेश में आते ही डीजीपी बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी। चूंकि कुंडू को मुख्यमंत्री जयराम का करीबी माना जाता है। ऐसे में कहा जा रहा था कि कुंडू को ही डीजीपी बनाया जाएगा। लेकिन इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ गया और तब से मामला ठंडे बस्ते में था।
वहीं, हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएसओ हटाने को लेकर भी सरकार के मंत्रियों और विधायकों तक ने मुख्यमंत्री से डीजीपी की मौखिक शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि डीजीपी ने सभी मंत्रियों और विधायकों के सुरक्षा कर्मी एन चुनाव के दौरान हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। शिकायत के बाद मरडी ने अपने ही आदेश वापस ले लिए लेकिन विधायकों की नाराजगी बनी रही। यही वजह है कि चुनाव खत्म होते ही डीजीपी बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।