फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सुंदरनगर में नाकाबंदी में 61.205 किलो अफीम डोडा पकड़ा, दो युवक गिरफ्तार, पिकअप गाड़ी जब्त

Sun, 18 Jan 2026 10:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
विज्ञापन
नाकाबंदी में 61.205 किलो अफीम डोडा पकड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जिला पुलिस मंडी की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद कर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह सुंदरनगर पुलिस की टीम ने अलसू चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक पंजाब नंबर महिंद्रा पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वाहन में सवार कुलदीप सिंह निवासी जिला मोगा, पंजाब तथा रामपाल निवासी तहसील जगराओं, जिला लुधियाना पंजाब को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें