फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुमित शर्मा बोले- बिलासपुर में सरकार और प्रशासन का रवैया तानाशाही

Thu, 15 Feb 2024 01:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

त्रिवेणी घाट में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर चुने हुए विधायक, जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्य सभी पर पुलिस प्रशासन ने लाठियां बरसाईं और हिंसक रवैया अपनाया।
 
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति पुलिस और प्रशासन का रवैया निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। त्रिवेणी घाट में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर चुने हुए विधायक, जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्य सभी पर पुलिस प्रशासन ने लाठियां बरसाईं और हिंसक रवैया अपनाया।  उन्होंने कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि और जनता अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का प्रयास कर रहे हैं और लंबे समय से धरने पर बैठे है तो उनकी आवाज को दबाना नहीं चाहिए बल्कि सुनना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक श्रीनयना देवी जी रणधीर शर्मा त्रिवेणी घाट में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे और जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार ही नहीं था। सरकार का यह  तानाशाही रवैया उचित नहीं है। पूरा प्रदेश आज इस प्रकरण को लेकर सरकार की निंदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित त्रिवेणी घाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का निर्माण अब बिलासपुर के लोगों के लिए जीने और मरने का सवाल बन गया है। इस दर्द को सरकार को समझना चाहिए। हिंसा के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर अभी तक गंभीर नहीं है। बिलासपुर के लोग इस योजना के निर्माण का विरोध लगातार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिलासपुर के लोगों की भावनाओं के अनुसार निर्णय लेकर इस मामले को खत्म करने की पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें