फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के सामने ही सुक्खू और राठौर ने एक-दूसरे पर बोला हमला, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 02 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के सामने ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने एक-दूसरे पर परोक्ष रूप से हमला बोला। मंच पर केंद्रीय नेता आनंद शर्मा, प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सम्मेलन के दौरान कुलदीप राठौर और सुखविंद्र सुक्खू एक-दूसरे पर हमला बोलने से नहीं चूके। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का करीबी माना जाता है। 

मंच पर पहले सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे तो हम भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक बुलाई गई है। उन्हें हमारा समर्थन और मुबारकबाद। चुनाव के बाद पहली बार यहां एकत्र हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मुझे रोकने का प्रयास हो रहा है। एकता रहेगी तो ही जिंदा रहेंगे। दिल्ली और शिमला में कांग्रेस संकट से जूझ रही है। अगर किसी को मुझसे शिकायत है तो वह सीधे बात करे।

गलतियां हर व्यक्ति से हो जाती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि बाहर जाकर बात रखें। अगर सभी उंगलियां और अंगूठा मजबूती के साथ हैं तो ही मुक्के का कड़ा प्रहार विपक्ष पर किया जा सकता है।

पार्टी और फ्रंटल संगठनों में निष्ठा और समर्पण भाव से काम करने वालों को पद दिए जाएंगे। उन्हें राजनीति में केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा अंगुली पकड़कर लाए हैं। इसके बाद एनएसयूआई और फिर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पद पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें