फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू का पलटवार, बोले- न पीटरहॉफ बिकेगा और न प्रदेश की कोई अन्य सरकारी संपत्ति

Fri, 13 Nov 2026 10:25 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में पीटरहॉफ को बेचने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न पीटरहॉफ बिकेगा और न ही प्रदेश की कोई अन्य सरकारी संपत्ति। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू सोनिया गांधी की आत्मकथा पढ़ते हुए। - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार न तो पीटरहॉफ को बेच रही है और न ही किसी अन्य सरकारी संपत्ति को बेचने की योजना है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने जयराम ठाकुर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं वे इस तरह की बातें क्यों कहते हैं। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटरहॉफ में लीकेज की समस्या है। इसका पुराना भवन आग में जल गया था। इसके बाद नया पीटरहॉफ बनाया गया। अब सरकार इसका विस्तार कर रही है। कम से कम 100 कमरों की क्षमता वाला बड़ा पीटरहॉफ बनाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार की किसी भी संपत्ति को बेचने की मंशा नहीं है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर पांच हजार बीघा जमीन बिना पंजीकरण के महज एक रुपये की लीज पर दे दी थी।  उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा में वाकआउट करने के बजाय सदन में खुलकर चर्चा करे।  सरकार ने शीतकालीन सत्र सबसे लंबा रखा है, ताकि विपक्ष को बात रखने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र जल्दी आयोजित करने के पीछे पर्यटन सीजन भी एक कारण रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बहुत अधिक दबाव में हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

सोनिया की पुस्तक में प्रेम  विरह और संघर्ष की झलक 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव पढ़ना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने  पुस्तक के शुरुआती पन्नों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें प्रेम, विरह, संघर्ष और धैर्य से गुजरती सोनिया गांधी की जीवन यात्रा का अनूठा वर्णन है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानना दिलचस्प है कि सोनिया गांधी ने विपरीत परिस्थितियों के बीच स्वयं को किस तरह गढ़ा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस किताब को जरूर पढ़ें।

सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों के निजी अनुभवों और भावनात्मक पक्ष को जानने का अवसर कम ही मिलता है। इस लिहाज से यह पुस्तक खास है।उन्होंने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के अनुसार इससे रिश्तों की अहमियत समझने के साथ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और दृढ़ता से आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के पन्नों के साथ सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पड़ावों और उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं को जानने की उत्सुकता भी बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें