फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सुक्खू सरकार ने घटाया मंडी विश्वविद्यालय का दायरा, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Wed, 30 Aug 2023 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांगड़ा और चंबा जिला समेत निरमंड और आनी के कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शामिल कर दिए हैं। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी का दायरा घटाने का फैसला ले लिया है। कांगड़ा और चंबा जिला समेत निरमंड और आनी के कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शामिल कर दिए हैं। एसपीयू में स्टाफ की कमी के चलते 22 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इसकी अधिसूचना जारी होगी। मंडी विवि अब केवल तीन जिलों मंडी, लाहौल-स्पीति और कुल्लू (आनी, निरमंड के छोड़कर) के कॉलेजों तक ही सीमित रह गया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह जिला मंडी में एक अप्रैल 2022 से एसपीयू को शुरू किया था। इसमें मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और चंबा के कॉलेज शामिल किए थे। एचपीयू के पास शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर और बिलासपुर के कॉलेज रखे थे। स्टाफ की कमी के चलते एसपीयू पीजी की प्रवेश परीक्षाएं भी नहीं ले पा रहा था। एचपीयू के पास ही पीजी की प्रवेश परीक्षाएं लेने का जिम्मा था। जानकारों के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी भी हो सकती है। एसपीयू में स्टाफ की कमी दूर होने पर कांगड़ा और चंबा जिला के कॉलेजों को वापस भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें