हिमानी ठाकुर बनीं नर्सिंग ऑफिसर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ठठल की हिमानी ठाकुर का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(एम्स) में बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयन हुआ है। नॉर्थ जोन के नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में हिमानी ठाकुर पुत्री सुरेश ठाकुर ने 98 प्रतिशत अंक लेकर देश भर में 1879 रैंक हासिल किया। उन्होंने वीवीएम इंस्टीट्यूट नूरपुर से बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की। उनकी माता नीलम कुमारी गृहिणि हैं। जबकि पिता अंब में एक व्यवसायी हैं।