हिमाचल की चार बेटियों ने नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पाया है। बेटियां सेना की अलग-अलग कमांड में जल्द ड्यूटी संभालेंगी। प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि चार बेटियों ने एक साथ सेना में जगह पाई है। सिरमौर जिले के कालाअंब के कौलांवालाभूड की वैशाली कश्यप के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से पिता अनिल कुमार व माता पूजा देवी गदगद हैं। पिता ने बताया, वैशाली बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही हैं। नर्सिंग सर्विसेज परीक्षा में वैशाली का ऑल इंडिया रैंक 134 रहा और जबलपुर मध्यप्रदेश के लिए चयन हुआ है।