फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: छह साल की उम्र में उठ गया पिता का साया मां ने नहीं मानी हार, बेटी सेना में बनीं मेजर

Mon, 12 Dec 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश के मंडी जिले के पधर की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बन गई हैं। वह जिले से पहली महिला हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में बतौर मेजर पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। 
विज्ञापन
पधर की तनुजा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बन गई हैं। वह जिले से पहली महिला हैं, जिन्होंने भारतीय सेना में बतौर मेजर पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। तनुजा के पिता भारतीय सेना के सिग्नल कोर मे सेवाएं दे चुके थे। महज छह साल की उम्र में तनुजा ने अपने पिता को एक दुर्घटना में खो दिया था। तनुजा की मां रेखा कुमारी ने हार नहीं मानी और कड़े संघर्ष से दोनों बच्चों को बेहतरीन परवरिश और उच्च शिक्षा दिलाई।  मां ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हमीरपुर और चंडीगढ़ में नौकरी की। वर्ष 2015 में तनुजा सिंह ने आईएनएचएस मुंबई में भारतीय सेना के मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बतौर लेफ्टिनेंट स्थायी कमीशन प्राप्त किया।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में तनुजा सिंह ने कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। वर्ष 2021 में  कैप्टन तनुजा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्वी कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमेंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि कैप्टन तनुजा को भारतीय सेना के मेजर पद पर पदोन्नति मिली। तनुजा के मेजर बनने पर दादा, दादी और परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। वर्तमान में  मेजर तनुजा सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। तनुजा ने अपनी जमा दो की शिक्षा गुरुकुल स्कूल हमीरपुर से उत्तीर्ण की। आईएनएचएस मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की। तनुजा के छोटे भाई अंकुज सिंह ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च मोहाली चंडीगढ़ से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें