फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: भावेश शर्मा वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर, परिजनों में खुशी का माहौल

Thu, 04 May 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

भावेश ने 2017 में राष्ट्रीय सैन्य कॉलेज देहरादून की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, लेकिन अंतिम वरियता सूची में स्थान हासिल नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ भावेश शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंडूता के खलसाये गांव के भावेश शर्मा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। उन्होंने एनडीए की परीक्षा में देश भर में 145वां स्थान हासिल किया है। पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। भावेश ने बताया कि शुरू से ही उनका सपना भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का था।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, अध्यापकों और सहपाठियों और सीनियर को दिया है। भावेश के पिता रविंद्र शर्मा और माता पूनम शर्मा मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। भावेश की शुरू से कक्षा 9वीं तक की शिक्षा मिनर्वा घुमारवीं में हुई।

2019 में भावेश ने पढ़ाई के साथ मिनर्वा से कोचिंग प्राप्त कर आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से प्राप्त की। इससे पहले भी भावेश ने 2017 में राष्ट्रीय सैन्य कॉलेज देहरादून की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, लेकिन अंतिम वरियता सूची में स्थान हासिल नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें