सैंज व आसपास के क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से तेंदुए का आतंक है। तेंदुए ने कई पशुपालकों के मवेशियों को अपना निवाला बनाया है। ऐसा नहीं है कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से नहीं की है। कई बार शिकायतों के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। अब सुभाष चंद पर हमला होने के बाद विभाग हरकत में आया है।
उधर, स्थानीय समाजसेवी जोगेंद्र राणा व ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए द्वारा मवेशियों को मारे जाने और लोगों पर हमले किए जाने के मामले में वन विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाने की भी मांग की है। ताकि, लोगों व मवेशियों की जान को बचाया जा सके।