फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित राज्य की टीमों के 224 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

ऑकलैंड हाउस स्कूल में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में रविवार को 11वीं ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में करीब 224 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक अपने नाम किए। आयोजकों के अनुसार शिमला के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-8 वर्ग में अनाइशा ठाकुर ने स्वर्ण, ऐश्वर्या शर्मा ने रजत और चेतना सूद ने कांस्य पदक जीता। अंडर-10 में तेजस्वी कुठियाला ने स्वर्ण और स्वर्णांजलि ठाकुर ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी तरह लड़कों के वर्ग में अंडर-14 में यांग्क्ये नेगी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जोआन टाटुंग ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों के अंडर-8 वर्ग में मृत्युंजय चौहान ने कांस्य, अंडर-10 में रेवंत चौहान ने रजत पदक जीता। अंडर-12 में अव्युक्त ठाकुर ने स्वर्ण और हेरंब रांटा ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में कुणाल ठाकुर ने रजत, जबकि सार्थक अग्रवाल और जहान जसवाल ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें