फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए दूसरे केंद्रों में नहीं भटकेंगे परीक्षार्थी, शिक्षा बोर्ड ने लिया ये फैसला

Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए दूसरों स्कूलों के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में भटकना नहीं पड़ेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षाओं के लिए पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल 114 से अधिक नए बोर्ड परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। सत्र 2018-19 में प्रदेश में 1915 बोर्ड परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। इस सत्र में शिक्षा बोर्ड की ओर से 2029 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


जिन स्कूलों के विद्यार्थियों को अपने स्कूल को छोड़कर अन्य दूसरे केंद्रों में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता था। उन्हें राहत मिली है। ऊना में स्कूल शिक्षा बोर्ड के छह नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। जिन स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए दूसरे स्कूलों में जाना पड़ता था, अब उन्हें अपने स्कूलों में ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें