फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को बताया अंगदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला में बुधवार को विद्यार्थियों को अंगदान और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के सोटाे कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आईजीएमसी से आए ट्रांसप्लांट समन्वयक सोटो नरेश कुमार ने अंग और ऊतक दान के बारे में जानकारी दी। इसकी प्रक्रिया और भ्रांतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अंगदान की शपथ अवश्य लेनी चाहिए। इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। शिक्षिका डॉ. अंजना भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें