शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) शिमला के रोटारैक्ट क्लब ने नए छात्रों के लिए एक अभिविन्यास सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का लक्ष्य छात्रों को सामुदायिक सेवा और नेतृत्व पहल में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। सत्र में क्लब के सामाजिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा और युवा नेतृत्व के मिशन पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को सामुदायिक सेवा, पर्यावरण स्थिरता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़ी क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्रोफेसर एवं क्लब समन्वयक डॉ. हरि चंद और क्लब के सदस्यों ने किया। संवाद