फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां छात्र कैसे करेंगे साइंस, कॉमर्स की पढ़ाई?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह की 42 पंचायतों के सीनियर सेकेंडरी से स्कूलों में आज भी साइंस और कॉमर्स संकाय की पढ़ाई नहीं होती है। इस वजह से इन पंचायतों के आधा दर्जन स्कूलों में कई बच्चों को इन संकायों में पढ़ाई करने से वंचित होना पड़ता है। इन पंचायतों में कई स्कूलों को अपग्रेड किए आठ से नौ वर्ष हो गए हैं। इसके बाद भी इन स्कूलों में साइंस और कॉमर्स नहीं पढ़ाई जाती है।
विज्ञापन


इस वजह से चुराह के सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करने के  लिए बाहरी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरि को दसवीं से जमा दो तक अपग्रेड हुए नौ वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक यहां पर विज्ञान और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू नहीं की गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकारीगढ़ को अपग्रेड हुए आठ वर्ष हो गए हैं।

इसके बावजूद अभी तक स्कूल में आर्ट्स विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा सीसे स्कूल बैरागढ़, सीसे स्कूल झज्जाकोठी, सीसे स्कूल चांजू, सीसे स्कूल लाहरा में आर्ट्स संकाय ही पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

साइंस, कॉमर्स कक्षाएं शुरू करें

इस वजह से दसवीं के बाद विज्ञान और कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते अच्छे घरों से संबंध रखने वाले बच्चे तो बाहर जाकर पढ़ाई पूरी कर रहे हैं, लेकि न इन संकायों को पढ़ने के लिए निर्धन परिवार के बच्चे वंचित रह जाते हैं।

विद्यार्थियों में मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, राकेश, योगराज, अनुराधा, इंदु शर्मा, संगीता, गीता, रीता और केसो का कहना है कि उनके स्कूल में साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई नहीं होती है। ऐसे में उनको इन संकायों की पढ़ाई करने के लिए अपनी इच्छाओं का दमन करना पड़ता है। साथ ही आर्ट्स संकाय पढ़ना उनकी मजबूरी है।

स्थानीय लोगों नील चंद शर्मा, हेम राज, रूमी राम, भीम सेन, मेला राम, विद्या, रेखा और नारों का कहना है कि स्कूलों में साइंस और कॉमर्स पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में उनके बच्चे इन संकायों की पढ़ाई करने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि  सीसे स्कूल हिमगिरि, सीसे टिकरीगढ़ में जल्द साइंस व कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाए।

इस संबंध में लोगों ने अवगत करवाया है। उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द ही कई स्कूलों में साइंस और कॉमर्स विषय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
-विजय सिंह ठाकुर, उप निदेशेक, उच्च शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें