फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में लक्ष्य तय करें विद्यार्थी : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सरकार के सरकारी स्कूलों को गोद लेने के लिए चलाए जा रहे अपना विद्यालय द स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटीकंडी का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य तय करें कि वह क्या बनना चाहते हैं फिर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करेें। उन्होंने स्कूल में छात्र-छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने को लेकर बातचीत की। छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और नशे को रोकने के लिए सार्थक उपाय भी पूछे। चौहान ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ देश की ज्वलंत समस्याओं जनसंख्या वृद्धि और बेरोजगारी पर भी चर्चा की। इसमें बाल आश्रम टुटीकंडी के आवासीय छात्र आशीष ठाकुर का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें