फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्याकंन और पुनर्निरीक्षण में कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र भी दे पाएंगे ये परीक्षा

Thu, 28 Jun 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा दो में पुनर्मूल्याकंन और पुनर्निरीक्षण के बाद कंपार्टमेंट पाने वाले भी अनुपूरक परीक्षा दे पाएंगे। ये वो जमा दो के छात्र हैं जो मार्च 2018 के परीक्षा परिणाम में फेल हो गए थे। पुनर्मूल्याकंन और पुनर्निरीक्षण के बाद जिनकी कंपार्टमेंट आई है वे परीक्षा में बैठ सकेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों की दो जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा लेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट से प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी डाउनलोड करनी होगी। परीक्षार्थी को इसे भरने के बाद परीक्षा शुल्क के रूप में 350 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बोर्ड को भेजना होगा। 

छात्र डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी ई-मेल से बोर्ड को भेज सकते हैं। बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


मंडी, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा-आर के अभ्यर्थी नंबर-01892-242139, कांगड़ा ए-पी के 242140, शिमला, किन्नौर और हमीरपुर के 242141, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू के 242142 और ऊना, सोलन, सिरमौर के छात्र 242150 नंबर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने होंगे। अगर किसी विद्यार्थी का प्रवेश पत्र नहीं आता है, तो वह परीक्षा से वंचित हो जाएगा।

शुल्क, दस्तावेज न देने वाले छात्रों का परिणाम रोका- स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के उन विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रोक दिया है, जिन्होंने शुल्क और मूल प्रमाणपत्र जमा नहीं करवाए हैं। शिक्षा बोर्ड ने फरमान जारी किया है कि 12 जुलाई से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

जो तय समय में औपचारिकताएं पूरी नहीं करेगा, उसका परिणाम रद्द किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और एसओएस के तहत पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षणण का परिणाम बुधवार को घोषित किया है।

जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किए थे, उनमें से कई छात्रों ने शुल्क संबंधित दस्तावेज और उत्तीर्ण परीक्षार्थी शुल्क संबंधित दस्तोवज जमा नहीं करवाए थे, उनका परिणाम बोर्ड ने रोक दिया है। बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि 12 जुलाई तक अगर छात्र दस्तावेज नहीं देते हैं, जो उनके पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण का परिणाम रद्द समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें