शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फागली में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के पर्यटन विषय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से फूड फेस्ट का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए जिन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता और समस्त अध्यापक वर्ग ने देखा और चखा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) विषय पर आधारित मॉडल भी प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने पर्यटन और सतत विकास के महत्व को समझाते हुए विस्तार से मॉडल की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वोकेशनल कोऑर्डिनेटर समृति नेगी और पर्यटन विषय की वोकेशनल अध्यापिका सपना शर्मा उपस्थित रहीं। संवाद