फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नारा लेखन में सेंट बीड्स कॉलेज की ओशीन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कन्या कॉलेज ने विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में इको वॉक और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में ओशीन सेवाल ने पहला, प्रियाना लारजू और अकांक्षा शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। कॉलेज के युवा टूरिज्म क्लब ने पर्यटन एवं पर्यटन और सतत परिवर्तन तथा विकास के संदेश के साथ नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके साथ यात्रा की स्टोरी टेलिंग सेशन का आयोजन भी हुआ। छात्राओं के लिए नवबहार से लेकर राजभवन तक इको वॉक भी किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक पूनम चौहान, तनिका, मनीषा ठाकुर और स्नेहा वर्मा के सहयोग से किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें