शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शिमला इकाई के तत्वावधान में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), मोनाल इको क्लब और पंचायत मशोबरा के प्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर के बाहर 175 पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बनवारी लाल ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और प्रत्येक विद्यार्थी को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। संवाद