फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा में विद्यार्थियों ने डाली नाटी, मॉडलिंग में दिखाए जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी में पहाड़ी और पंजाबी गानों पर किया डांस, अरकिन मिस्टर और रुचि बनीं मिस फ्रेशर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी डाली और मॉडलिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। अरकिन को मिस्टर और रुचि को मिस फ्रेशर चुना गया।

मॉडलिंग स्पर्धा में मिशाल और दमन प्रथम रनरअप वहीं कनिष्का और अविक द्वितीय रनरअप रहे। पारस को मिस्टर कॉन्फिडेंट, भावना को मिस विवेशस चुना गया। अंकिता धीमान को मिस स्माइल का खिताब मिला और अनुज मिस्टर डैपर बने। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं कॉलेज के पूर्व छात्र मोहिंदर जराइक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डाॅ. मृणालिनी कश्यप और डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में उप महाधिवक्ता बलविंदर सिंह, अंकुश ठाकुर, कॉलेज पीटीए के उपाध्यक्ष कमल लोहिया शामिल रहे।
विज्ञापन


फैशन कोरियोग्राफर सुनीता अरोड़ा, मॉडल एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजनी समटा और युवा उद्यमी विक्रांत चौधरी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रिया, पूर्णिमा, अंजलि और साथियों ने फिल्मी नृत्य किया। ईशा और समूह ने भांगड़ा, भास्कर कपिल के हिमाचली लोक गीतों पर प्रस्तुति दी। सुमित और समूह ने फोक बैंड, पारस और रजत ने भी रंग जमाया। निक्शी और सक्षम ने नाटी डाली। संयोजक डॉ. पूनम किमटा चौहान, आयोजन समिति की अध्यक्ष राजलक्ष्मी नेगी, डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. शिल्पा चौहान, डॉ. दिव्या शर्मा, मिताली धरेवला, अनिल कुमार, सुष्मिता नेगी और नेहा कटोच ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पीडी कौशल, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. शालिनी चौहान, डॉ. अनुप्रिया शर्मा, सुष्मिता नेगी, डॉ. नेहा कटोच ने शिरकत की।
विज्ञापन


नशे दूर रहें युवा : जराईक

अतिरिक्त महाधिवक्ता मोहिंदर जराईक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम वर्क, आत्म-अभिव्यक्ति और सामाजिक सहभागिता का अवसर देती हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि यह एक सिर्फ कार्यक्रम नहीं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें