फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमपीएस फागू की छात्राओं ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू की छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रमुख खेल अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक अपने नाम करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती। स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रियांशी ने लंबीकूद और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वहीं विभूति ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। ओशीन ने गोला फेंक में पहला स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में विभूति, आस्था, अक्षरा और प्रियांशी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। विभूति ने 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में रजत पदक जीते। तमन्ना ने लंबी कूद और अक्षरा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। आस्था ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। ओजस ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें