शिमला। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में मंगलवार को वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल से सटे बड़ेहरी (मंडेपर) क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन एक पेड़ मां के नाम और पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं अभियान के तहत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संवाद