फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों की होंगी अब प्री बोर्ड परीक्षाएं, गाइडलाइन जारी

Tue, 09 Jul 2019 04:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब दसवीं और जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने को उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


नवंबर और फरवरी महीने में दोनों कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं एससीईआरटी सोलन लेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी जिला उपनिदेशकों और जिला परियोजना अधिकारियों को इस बाबत गाइड लाइन जारी कर दी गई है।

प्रदेश में अब नौवीं से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों की साल में दो बार परीक्षाओं के साथ चार महीनों में 50-50 अंकों के टेस्ट भी होंगे। मई/जून, जुलाई/अगस्त, सितंबर व अक्तूबर महीने में ये टेस्ट लिए जाएंगे। दो परीक्षाओं एवं चार टेस्ट का रिकॉर्ड स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


चौथे शनिवार को बैग फ्री डे वाले दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। परीक्षाओं, टेस्ट और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। टॉपर विद्यार्थियों के अनुभव अन्य स्कूलों में साझा किए जाएंगे।

विज्ञापन

जमा दो के परिणाम में आठ फीसदी की कमी

स्कूल स्तर पर टॉपर विद्यार्थी को प्रार्थना सभा में जबकि ब्लाक और डाइट स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। 45 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लासें लगाई जाएंगी। निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों और शिक्षकों को साल भर की पढ़ाई को चार भागों में बांटने और टीचर डायरी को अनिवार्य तौर पर प्रयोग में लाने को कहा है। 

पिछले साल के मुकाबले 2018-19 में जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में आठ फीसदी की कमी दर्ज हुई है। इस साल जमा दो का परीक्षा परिणाम 62.01 फीसदी रहा है। बीते साल परीक्षा परिणाम 70.18 फीसदी था। दसवीं का परिणाम इस साल 60.79 फीसदी रहा है जबकि पिछले साल परीक्षा परिणाम 63.39 फीसदी था। साल 2019 में दसवीं कक्षा का निजी स्कूलों का परिणाम 80 फीसदी और सरकारी स्कूलों का 55 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें