शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में वीरवार को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन अधिकारी मनसा राम, राजीव कुमार और कुलदीप उपस्थित रहे। अग्निशमन दल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी सूद ने कहा कि आपदाएं कभी भी आ सकती हैं, इसलिए सभी को बचाव का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। संवाद