फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में विद्यार्थियों ने दी मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में बुधवार को कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। मैथ्स ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक चिंतन शक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान कौशल को विकसित करना है।प्रधानाचार्य मीनाक्षी सूद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है। साथ ही, उनमें आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता भी बढ़ती है। परीक्षा के आयोजन में गणित प्रवक्ता डॉ. अनुकम्पा ठाकुर और टीजीटी नॉन-मेडिकल अध्यापिका पूजा बाला की अहम भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें