फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में वीडियो दिखाकर छुड़वाई जाएगी विद्यार्थियों में जंक फूड की आदत

Thu, 27 Feb 2020 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को जंक फूड के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। इसके लिए वीडियो तैयार किया जा रहा है। वीडियो में जंक फूड के बनने से लेकर इसके नुकसान तक की जानकारी बच्चों को दी जाएगी।

विज्ञापन


इस तरह की पहल करने का मकसद स्कूली बच्चों से जंक फूड की आदत को छुड़वाना है। विभाग एक तरफ जहां जंक फूड के दुष्परिणाम बताएगा। वहीं, दूसरी ओर बच्चों के लिए फ्रूट ब्रेक की व्यवस्था करने के बारे में भी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए जा रहे हैं। 

जंक फूड का प्रचलन काफी बढ़ गया है। जंक फूड की कई तरह की किस्में हैं। इससे बच्चे का शारीरिक विकास प्रभावित होता है और इसके कई दुष्परिणाम हैं। बच्चों को तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए प्रशासन अब नई पहल करने जा रहा है। प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को एक वीडियो तैयार करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग यह वीडियो यू ट्यूब के माध्यम से तैयार करेगा। 
विज्ञापन


131 स्कूलों में हो रही फ्रूट ब्रेक
पिछले माह की बैठक में प्रशासन ने फ्रूट ब्रेक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निजी स्कूलों की तर्ज पर 131 सरकारी स्कूलों में फ्रूट ब्रेक होगा। 

उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से वीडियो तैयार करने के लिए कहा गया है। यह वीडियो यू ट्यूब पर तैयार किया जाएगा और सभी स्कूलों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें