फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने लोअर बाजार शिमला स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि आर्य समाज की शिक्षा परंपरा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, वैदिक संस्कारों, अनुशासन और राष्ट्र भक्ति की भावना का भी विकास करती है। आज के समय में ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है जो आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाए। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इसी दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रही है। विद्यालय छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कारित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है। यही कारण है कि इस संस्थान ने समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें