इसमें नर्सरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चिड़िया, पंखे, बैग, गुलदस्ते, गुल्लक, चूहा, खरगोश, मछली, चप्पल, पेंसिल होल्डर, टोकरियां, गुड़िया, राम मंदिर, वाल हैंगिंग, माचिस की चित्रकारी, पर्स, मफलर, कैलेंडर और टेबल लैंप की प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने व्यर्थ पदार्थों के इस्तेमाल से यह वस्तुएं बनाईं थीं। विज्ञान प्रदर्शनी में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, एसिड रेन, रेस्पिरेटरी और सर्कुलेटरी सिस्टम, बैडमिंटन और क्रिकेट फील्ड, ज्वालामुखी, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी, चुनाव कैसे होते और लाल किले का मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थी अदविका पुरी, हर्षित शर्मा, अनन्या गौतम, युविका, कात्यायनी, यजस, गर्व और तनिश ने मुख्यातिथि तथा शिक्षकों को अपनी बनाई हुई कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के निदेशक प्रतिंदर सिंह, शैक्षणिक प्रमुख रीना सिंह, प्रशासनिक प्रमुख पृथ्वी सिंह, प्रधानाचार्य सरला कांत और अमिता भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद