फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स की धुनों पर जमकर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट बीड्स कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

सेंट बीड्स कॉलेज ने हासिल किया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव सिम्फोरिया का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य आकर्षण बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स का शानदार लाइव प्रदर्शन रहा जिसने पूरे वातावरण को संगीत और उत्साह से भर दिया। बैंड ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाए और विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन का आगाज औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह से हुआ जिसमें छात्राओं की उपलब्धियों और प्रतिभा का सम्मान किया गया। प्रतियोगिताओं के समग्र परिणामों में सेंट बीड्स कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नौणी विश्वविद्यालय दूसरे और संजौली कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास निदेशक डॉ. पंकज ललित ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. गीतांजलि महेंद्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष सिम्फोरिया में 13 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, कोटशेरा कॉलेज, राजकीय कॉलेज करसोग, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला, यूआईआईटी, जेपी विश्वविद्यालय, चितकारा विश्वविद्यालय, सीओई संजौली, डॉ. वाईएस परमार नौणी विश्वविद्यालय, लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और सेंट बीड्स कॉलेज प्रमुख रहे। दोपहर का सत्र पूरी तरह मनोरंजन से भरा रहा। छात्रों ने सामाजिक थीम पर आधारित प्रस्तुति और जैम सत्र के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी अशोक तिवारी रहे जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सेंट बीड्स कॉलेज के आयोजित इस उत्सव को उत्कृष्ट प्रयास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें