फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मत छेड़ सांवरिया पाप लगे गाने पर छात्रों ने डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र कल्याण संगठन के कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में मशोबरा, दुर्गापुर और बल्देयां के छात्र संगठन के वार्षिक समारोह में मत छेड़ सांवरिया पाप लगे गाने पर युवाओं ने नाटी डाली। इसके अलावा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6 वर्ष के आदर्श ठाकुर की पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति रही। आदर्श ने मत छेड़ सांवरिया पाप लगे गाने पर प्रस्तुति दी। इस दौरान डोला रे डोला रे गाने की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरी। इसके बाद संगठन के छात्रों ने गिटार के साथ गाने की प्रस्तुति दी। शाम के समय नाटी किंग ने कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और मनमोहन ठाकुर सहित बीट्स ऑफ हिमालया बैंड ने भी खूब रंग जमाया। इस आयोजन में संगठन से चेयरपर्सन श्वेता ठाकुर, वाइस चेयरपर्सन विनय ठाकुर, अध्यक्ष ध्रुव कंवर, छात्राओं की अध्यक्ष हर्षिता ठाकुर, उपाध्यक्ष दीक्षित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में शिमला टेल्स के धीरज वर्मा को विशेष धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें