फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में विद्यार्थियों को दी पाठ्यक्रम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के गणित एवं सांख्यिकी और हिंदी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया तथा पाठयक्रम की जानकारी दी। गणित एवं सांख्यिकी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता ने एमएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. खेमचंद, प्रो. ज्योति प्रकाश, डॉ. पुष्पा लता, डॉ. मधु दधवाल और डॉ. मेहक महाजन मौजूद रहे। वहीं हिंदी विभाग में एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह ने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों, नियमित अध्ययन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। डॉ. सुनीता ठाकुर, डॉ. शोभा रानी और डॉ. नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें