शिमला के रोहड़ू स्थित ग्लोरी इंटरनेशल पब्लिक स्कूल के भवन की तीसरी मंजिल से एक बच्चे के कूदने के मामले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में इस छात्र आयुष के नाना का कहना है कि उसे क्लास में कड़ी सजा दी जा रही थी।
बेटे को करीब दो घंटे से लगातार टीचर सजा दे रहे थे। इसके शरीर पर छड़ी के निशान भी मिले हैं। यानि सजा के साथ उसे पीटा भी जा रहा था। टीचर की मार इतनी बढ़ गई थी कि ये मासूम दो बार बेहोश भी हो गया।
मगर टीचर इसे महज ड्रामा बताते हुए उसे सजा पर सजा दे रहे थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।