फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीपीएस सुंदर ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग उठी, कार्यकर्ताओं ने कुल्लू में की बैठक

Wed, 10 Jan 2024 01:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर ने एक साल में कुल्लू में विकास कार्य को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें काफी अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर ने एक साल में कुल्लू में विकास कार्य को अंजाम दिया है। कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को सरकार पूरा करें और कल्लू को जल्द ही सुंदर सिंह ठाकुर के रूप में मंत्री पद दिया जाए। जल्द ही एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल भी जल्द सीएम से मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें